Mainpuri News: सड़क काटने का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति पर बोला हमला
मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डीएन नगर में सड़क काट रहे दबंगों ने दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अशोक पुत्र साधू सिंह निवासी डीएननगर कोतवाली मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि मोहल्ले के ही सत्येंद्र सिंह तोमर पुत्र बलवीर सिंह सड़क काट रहे थे। जब उसने उन्हें रोका तो सत्येंद्र और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी सुधा के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.