मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्रामसभा भोगांव देहात के मजरा नगला भगत में पंचायत सचिव की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सचिव द्वारा तालाब में गांव का दूषित पानी छुड़वाए जाने के कारण उसमें उगे राष्ट्रीय पुष्प कमल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नगला भगत निवासी सीमा देवी, रामप्रकाश, सुरजीत सिंह, संजय, रामपाल, लक्कू सिंह, नेकराम, दिलीप, अजय कुमार, सुमित, मोहित, उपेंद्र, प्रमोद, अंकित, ज्ञान सिंह सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी को शिकायत दी। बताया कि गांव में लगभग दो बीघा क्षेत्र में फैला एक ऐतिहासिक तालाब है। इस तालाब में कई वर्षों से बड़े पैमाने पर कमल के फूलों की प्राकृतिक...