Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थितियों में कथा वाचक की मौत, कराया पोस्टमार्टम
मैनपुरी, सितम्बर 4 -- Mainpuri News: घिरोर। थाना क्षेत्र के ग्राम पुनू में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर युवक के मुंह से झाग निकलने लगा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के ग्राम पुनू निवासी 37 वर्षीय नितेश शास्त्री पुत्र चोब सिंह को एक दिन पहले बुखार आया था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी हालत काफी बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
घटना का विवरण उन्हें अचेत अवस्था में देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर नितेश को उपचार के लिए सीएचसी गोधना लाया गया। हालत गंभीर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.