Mainpuri News: संचारी रोगों से बचने को आसपास रखें साफ-सफाई
मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीन कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों की बीमारियों की जांच की। जिसके बाद उन्हें परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घरों के आसपास जलभराव न होने देने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने व बुखार, खांसी दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पिटरैया में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.