Mainpuri News: शिवसिंहपुर की राशन दुकान की समिति करेगी जांच
मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: जागीर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवसिंहपुर स्थित राशन की दुकान की शिकायतों की जांच होगी। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिवसिंहपुर में राशन की दुकान विधवा महिला शीतला देवी के नाम दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान का संचालन किरपाल सिंह चौहान कर रहा है। ग्रामीण उमेश, बहादुर सिंह, कुलमा देवी, राजन राज, सीमा देवी, नीरज सिंह और रघुवंशी का आरोप है कि डीलर किरपाल सिंह अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित 35 किलो राशन के स्थान पर करीब 10 किलो राशन देता है जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो की जगह चार किलो राशन दो अलग-अलग तराजू से तौलकर देता है। राशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.