Mainpuri News: शिक्षामित्रों का समर कैंप का शेष भुगतान दिलाया जाए
मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को बीएसए से मुलाकात की। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जिस पर बीएसए ने समाधान का आश्वासन दिया। मैनपुरी। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सनत कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए सूर्यप्रताप सिंह से मिलने पहुंचा। ज्ञापन सौंपकर कहा कि शासन के निर्देश पर शिक्षामित्रों के मूल विद्यालयों में स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराया जाए। पूर्व में अवशेष शिक्षामित्रों के समर कैंप मानदेय का भुगतान कराया जाए। जुलाई माह का मानदेय शिक्षामित्रों को शीघ्र दिया जाए। बीएसए ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.