Mainpuri News: शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दो दुकानों की पांच मंजिलों में लगी आग
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: क्रिश्चियन तिराहे पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो अन्य दुकानें भी जल गईं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आधा दर्जन दमकलों को लेकर मौके पर पहुंच गए। चार घंटे चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रात 11 बजे लगी आग सुबह तीन बजे बुझाई जा सकी। आग लगने की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रात 11 बजे के करीब क्रिश्चियन तिराहे के निकट लोगों का आवागमन हो रहा था। पास में ही जनकपुरी में धार्मिक आयोजन चल रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर ने क्रिश्चियन तिराहे पर स्थित सिक्का कलेक्शन की दुकान से धुआं उठता हुआ देखा तो पुलिस को बता दिया। दुकान मालिक देवेंद्र पाल को जानकारी दी गई। तब तक आग ने जोर पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.