Mainpuri News: शहर में घर-घर सम्मान के साथ फहराए जाएंगे तिरंगा
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के लगभग 38 हजार घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि 38 हजार तिरंगा नगर पालिका क्षेत्र में लगेंगे। तिरंगा पालिका के कर्मचारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने शुक्रवार को सभी सफाई नायकों एवं कर्मचारियों को तिरंगे सौंपे। उन्होंने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित करें। नगर पालिका प्रशासन ने इस अभियान के सफल संचालन के लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चंडी शहर में 11 से हर घर तिरंगा अभियान टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.