मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: दिवाली को लेकर नगरपालिका ने शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में 60 नए पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। जिन पोलों पर लाइट नहीं है, उन पर लाइट लगाने का कार्य आज से शुरू हो गया है। लाइट इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह चौहान ने बताया कि पहले चरण में ज्योति तिराहा से कठघर पुलिस चौकी तक खाली पड़े 30 पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद जेल तिराहा से भाजपा कार्यालय तक दोनों साइडों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे भोगांव जाने वाले लोगों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। इसके अलावा करहल चौराहा, भांवत चौराहा, ईशन नदी तिराहा तक लगी तिरंगा लाइटों को चेक किया जाएगा। जहां लाइटें खराब होगी, उन्हें तत्काल ठीक कर चालू किया जाएगा। शहर के बाजारों में लगी खराब लाइटों को...