Mainpuri News: शहर के रोडवेज बस स्टैंड के लिए नए स्थल की तलाश शुरू
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: शहर के कचहरी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी होने वाली बसों से जाम लगता है। यहां आने वाली बसों के संचालक ईसन नदी पुल पर भी बसें खड़ी कर लेते हैं। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। प्रशासन ने जाम की इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। कचहरी रोड पर संचालित बस स्टैंड को दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा। इसके लिए डीएम के निर्देश पर औडेन्य मंडल क्षेत्र में नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी की जा रही है। जमीन के चयन का काम शुरू हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक बसों के लिए करहल रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला में ई चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किया जाएगा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर मैनपुरी रोडवेज के बेड़े में 76 बसें हैं। ये 76 बसें बड़े रूट के अलावा जनपद के स्थानीय मार्गों पर चलती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.