Mainpuri News: शव रख जाम लगाने वाले 24 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के देवी बाईपास रोड पर फलाहारी आश्रम के निकट शव सड़क पर रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जाम लगाने वाले 24 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन पहले नगला कैथ के ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया था। जाम लगने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को शहर के खरगजीतनगर में अनुज दुबे के मकान में पुट्टी करते समय आशीष शाक्य निवासी नगला कैथ की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने गुरुवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने अनुज दुबे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली। लेकिन शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे नगला कैथ व अन्य लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.