Mainpuri News: शटरिंग खोलते समय दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- Mainpuri News: सैफई के निकट उझियानी गांव में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर शटरिंग खोलते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। ग्राम मोहनपुर निवासी रामरतन राठौर का 24 वर्षीय पुत्र शक्तिवीर सैफई के निकट स्थित उझियानी गांव में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग खोलने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल शक्तिवीर को सैफई स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.