Mainpuri News: शंकर बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष, हर्षित नगर मंत्री
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- Mainpuri News: एबीवीपी मैनपुरी की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की घोषणा के दौरान नवीन पदाधिकारियों और विभिन्न आयामों के दायित्व सौंपे गए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में शंकर चौहान को नगर अध्यक्ष और हर्षित सक्सेना को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिनेश कुमार, बेअंत सिंह, शैलेंद्र शाक्य, अरविंद तिवारी व ज्योति राठौर को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। अक्षय चौहान, अखिल सक्सेना, शांभवी त्रिपाठी, मान्या राव और आर्यन पाल को नगर सह मंत्री का दायित्व मिला। विभिन्न प्रमुख आयामों में दुर्गा शर्मा को राष्ट्रीय कला मंच, ऋषि यादव को एसएफडी, राजा ठाकुर को एसएफएस, आर्यन भदौरिया को खेलो भारत, रुद्राक्ष मिश्रा को नगर महाविद्यालय, आकाश ओझा को सोशल मीडिया तथा नमन सक्सेना को नगर मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.