Mainpuri News: व्यापारी सड़क दुर्घटना बीमा की धनराशि 20 लाख रुपये की जाए
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: मैनपुरी। संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार किया। मैनपुरी में 20 से अधिक नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। इसमें करहल, किशनी, कुसमरा को भी जिम्मेदारी दी गई है। नवीन गल्ला मंडी में अध्यक्ष के रूप में सुशील अग्रवाल को चुना गया है। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी सड़क दुर्घटना बीमा की जो धनराशि 10 लाख रुपये की गई है उसे 20 लाख किया जाए। व्यापारियों को पेंशन योजना से जोड़ा जाए और तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। आयुष्मान कार्ड योजना से सभी व्यापारियों को जोड़ा जाए ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। व्यापारी के घर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.