मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: मैनपुरी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि यह जांच 2 सितंबर से 21 सितंबर तक तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट भंडारगृह में आयोजित की जा रही है। ईसीआईएल के अधिकृत अभियंता मशीनों की गहन जांच और परीक्षण कर रहे हैं। प्रथम स्तरीय जांच में पूरी तरह सफल पाई जाने वाली मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमावली के अनुसार पूरी निष्पक्षता से संपन्न कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू इसकी निरंतर निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत...