मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गंभीर अवस्था में परिजन उसे जिला अस्प्ताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सगामई निवासी 65 वर्षीय अमरावती पत्नी रामनारायण शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब वृद्धा की हालत गंभीर हुई परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। घटना से गांव में शोक का माहौल है। वृद्धा ने किस कारण विषाक्त का सेवन किया, इसकी जानकारी नहीं हुई ...