Mainpuri News: वृक्ष प्रकृति का है अमूल्य उपहार, सरंक्षण करें
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: एक पेड़ मां के नाम के तहत सोमवार को सीओ अजय सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने थाना परिसर में पौधारोपण किया। सीओ अजय सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर नियमित देखभाल करनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पौधों के संरक्षण करने को कहा। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव, कप्तान सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी भागमल सिंह, पीयूष कुमार, हनी कुमार, संतोष कुमार, ओमवीर सिंह, लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.