मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: करहल। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर महिला की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जहां परिजनों ने गमगीन माहौल मे मृतका अंतिम संस्कार किया तो वहीं मृतका के चाचा ने महिला को जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डंबर निवासी 28 वर्षीय प्रेमलता पत्नी अखिलेश संदिग्ध परिस्थितियों में बीते 18 अगस्त को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां 19 अगस्त को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को ग्राम नगला डंबर में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। उक्त घटना के संबंध में मृतका के चाचा जिवराखन ने ...