मैनपुरी, अगस्त 2 -- Mainpuri News: औड़न्य मंडल स्थित नगला घनी निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। शादी में 15 लाख रुपये नकद और आभूषण देने के बावजूद पति, सास और ससुर अतिरिक्त प्लॉट की मांग को लेकर मारपीट करते थे। गर्भवती होने पर उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया गया। 31 जुलाई को पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया गया और बीच-बचाव कराने आए मायके वालों पर छत से पथराव किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औंड़न्य मंडल के ग्राम नगला घनी निवासी संगीता शाक्य पुत्री राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 9 नवंबर 2025 को शीलरत्न उर्फ गोली पुत्र अशोक शाक्य निवासी शिवनगर रामलीला मैदान के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व...