Mainpuri News: विवाहिता पर पति, सास और जेठानी ने किया जानलेवा हमला
मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- Mainpuri News: घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता के साथ पहले सास और जेठानी ने मारपीट की। इसके बाद सूचना पाकर छत्तीसगढ़ से आए पति ने सास और जेठानी के साथ मिलकर फिर से विवाहिता को पीटा, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया कंचन निवासी नेहा पत्नी रोहित कुमार ने शिकायत की कि 24 अक्तूबर को उसकी सास और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। 26 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से आए उसके पति रोहित ने भी सास और जेठानी के साथ मिलकर उसे पीटा। घटना की तहरीर पर सास सुनीता, जेठानी रुचि तथा पति रोहित सभी निवासीगण कोठिया थाना औंछा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.