मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कंजाहार में विवाहिता को सास और उसके देवर परेशान कर रहे हैं। विवाहिता को घर में नहीं रहने दे रहे। उसे पानी नहीं भरने देते और बिजली काट देते हैं। दो अक्तूबर को आरोपी सास और दोनों देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सास और दोनों देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कंजाहार निवासी साधना देवी पत्नी विकास कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि दो अक्तूबर को उसके पति का फोन आया। उसका पुत्र उसकी सास के यहां था। पति ने पुत्र से बात करने के लिए कहा तो वह सास के घर चली गई और पुत्र से बात करने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर सास, देवर शिवम, प्रभाकर पुत्रगण राकेश ...