Mainpuri News: विवाहिता का शव आंगन में छोड़कर ससुरालीजन हुए फरार
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पोपी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पोपी सिकंदरपुर निवासी अभिषेक कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रजनी का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। रजनी की मौत की खबर मिली तो गलारपुर अलीगंज एटा से मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मृतका का शव घर के आंगन में पड़ा था और ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग चुके थे। रजनी का शव देखते ही मायके पक्ष के लोगों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.