मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा रामनरेश यादव को किशनी विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत सहन में प्रथम बार आगमन हुआ। आगमन पर ग्राम प्रधान अनीता यादव व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पगड़ी व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम विलास सिंह यादव ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा व मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य सोवरन सिंह यादव, सहकारिता समिति अध्यक्ष फूल सिंह यादव, वेदराम सिंह, सुधीर यादव, मान सिंह यादव, रमेश यादव, सरनाम पाल, मदन गोपाल, संजू, बंटू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...