मैनपुरी, नवम्बर 5 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम नगला पाती स्थित प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा हुआ है। छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में पानी भरा होने से बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत हो रही है। हालत यह है कि बच्चे पगडंडी के रास्ते विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से विद्यालय में जलभराव बना रहता है। ग्रामीणों ने जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में छह माह से पानी भरा होने के कारण आसपास झाड़ियां उग आई हैं। जलभराव के चलते टिन शेड में पाठशाला लगानी पड़ रही है। बच्चे टिन शेड में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मीना कुमारी ने समस्या समाधान के लिए ग्राम प्रधान चुन्नी देवी व प्...