Mainpuri News: विद्यार्थियों को समझाया वन्यजीव संरक्षण का महत्व
मैनपुरी, जुलाई 30 -- Mainpuri News: शहर के सेंट मेरीज़ स्कूल कचहरी रोड शाखा में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में कक्षा एक की छात्रा यशिका ने बताया कि शिकार विरोधी प्रयासों और प्राकृतिक आवासों का संरक्षण करके ही हम जीवों के अस्तित्व को सुरक्षित रख सकते हैं। छात्रा आयशा ने संदेश दिया कि बाघ बचेंगे, तभी जंगल बचेंगे और जब जंगल बचेंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रधानाचार्या मनोरमा ने अपने संदेश में प्रोजेक्ट टाइगर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में बाघों की स्थिर जनसंख्या बनाए रखना वैज्ञानिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिकीय दृष्टिकोण से बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व बाघ दिवस पर हुई बच्चों की प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.