मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में किशनी तहसील के लेखपालों ने थाना दिवस का पूर्ण बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसील परिसर में जोरदार धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और शाम चार बजे तहसीलदार कमलेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ का आरोप है कि भूमि विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण जैसे संवेदनशील मामलों में असंतुष्ट पक्ष द्वेषवश लेखपालों को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास करते हैं। शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच किए बिना की जा रही ट्रैप कार्रवाई से कर्मचारियों में भय का माहौल है। ज्ञापन के माध्यम से अयोध्या की सोहावल तहसील के लेखपाल उत्कर्षदीप से जुड़े प्रकरण की सीसीटीव फुटेज व वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर उच्चस्...