Mainpuri News: विकास भवन के शौचालय बदहाल, टोंटियों में पानी नहीं
मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: जिले के विकास की योजनाओं का खाका तैयार करने वाले विकास भवन के शौचालय ही बदहाली का शिकार हैं। यहां बने शौचालयों में गंदगी का अंबार है और कई टोंटियों में पानी तक नहीं आता। ऐसे में रोजाना विकास भवन पहुंचने वाले सैकड़ों कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला कर्मचारियों और महिला फरियादियों की दिक्कतें सबसे अधिक हैं। हालात यह हैं कि कर्मचारी अधिकारियों से शिकायत करने में भी हिचक रहे हैं। विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारी भी पूरे दिन यहां मौजूद रहते हैं। विकास भवन में कमरा नं-8 के पास बने शौचालय, सीवीओ कार्यालय के पास सहित तीनों मंजिलों पर बने में शौचालयों में पर्याप्त साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.