मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: बारिश के बाद विकास भवन की बदहाल स्थिति सामने आ गई। विकास भवन की सबसे ऊपरी छत पर बारिश का पानी जमा हो गया। छत पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी पाइपों के जरिए निकलने के बजाय छत और बीम से टपककर तीसरी मंजिल तक पहुंच रहा है। इससे कई कार्यालयों में आने-जाने के समय कर्मचारियों, फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छत से पानी टपकना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के निकट छत से लगातार पानी टपकने के कारण छत के कमजोर होने की आशंका बनी हुई है। बारिश शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक थम गई, मगर यहां छत पर पानी भरा रहने के कारण अगले दो दिन तक पानी टपकता रहेगा। वहीं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय एवं समाज कल्याण अधिकारी (विकास) की छत भी बारिश में टपक रही है। कार्यालय में रखे कंप्यूटर और प्रिंट...