Mainpuri News: वाहन चेकिंग में दरोगा, सिपाहियों से गाली गलौज, अभद्रता
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: बाइक सवारों ने वाहन चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वे दरोगा और सिपाहियों को धमकाकर बाइक लेकर भाग निकले। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। एलाऊ थाना क्षेत्र की इलाबांस पुलिस चौकी प्रभारी दुर्योधन सिंह चौकी के सिपाही आर्यन और धर्मेंद्र के साथ किशनी बॉर्डर पर इलांवास तिराहे के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। तीन सितंबर की शाम 6 बजे के करीब बिरतिया की ओर से बुलेट बाइक पर तीन युवक आए तो उन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। उन्हें रोका गया तो तीनों बाइक सवार सिपाहियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। चौकी प्रभारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.