Mainpuri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
मैनपुरी, नवम्बर 15 -- Mainpuri News: कुर्रा-करहल मार्ग पर पोदला तिराहे के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार रात की है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी गिरीश पाल पुत्र रामसनेही पाल ने बताया कि खेत पर धान की कटाई का काम चल रहा था। वहां से उनका पुत्र शिवाकांत पाल किसी काम से कुर्रा गया था। काम निपटाकर वह अपने गांव लौट रहा था। तभी कुर्रा-करहल मार्ग पर पोदला तिराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवाकांत पाल (18) उसके साथ बाइक पर सवार दुष्यंत (13) पुत्र रामनरेश यादव निवासी नंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.