मैनपुरी, सितम्बर 1 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र में करीब 12.5 बीघा बेशकीमती जमीन के विवाद में 90 वर्षीय वारिस अली की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उक्त आरोपी गिरोह बनाकर गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ लेने के लिए अपराध करते थे। नगर के मोहल्ला कौआटोला निवासी वारिस अली पुत्र अब्दुल्ला की हत्या के मामले में 24 मई 2026 को मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच में अरुण कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम रसेमर, रविंद्र पुत्र भीष्मपाल सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुरा, अभिषेक पुत्र सुधीर निवासी ग्राम फतेहजंगपुर, ऋषिबाबू पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम नगरपुर बेवर, विमलेश सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी ग्राम नगला गढ़ू बेवर के नाम सामने आए थे। पुलिस न...