Mainpuri News: वर्षों से अधूरी पड़ी पानी की टंकी, सड़क भी कर दी बदतर
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: जहां एक तरफ सरकार ने हर घर पेयजल का वादा किया हैं, वहीं ग्राम पैरार शाहपुर में यह वादा पूरा नहीं हुआ है। जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पैरार शाहपुर निवासी सत्यप्रकाश दुबे का कहना है कि वर्षों से टंकी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिससे गांव में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की कई सड़कों को खोदकर डाल दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। आज स्थिति यह है कि सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सड़क पर गिरकर बच्चे व बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। रात के समय बाइक भी फिसल जाती है। कई बार सड़क व पानी की समस्या की शिकायत उच्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.