मैनपुरी, जुलाई 29 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। मंगलवार की देर रात मजदूर का शव नगला सुमेर के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम पहाड़पुर निवासी 58 वर्षीय रामदास पुत्र नेकसे मिक्सर मशीन से लैंटर डालने का कार्य करता था। मंगलवार की रात 10 बजे रामदास के साथी सुधांशू ने सूचना दी की रामदास की मौत हो गई है और नगला सुमेर के पास सड़क के किनारे रामदास का शव पड़ा है। यह भी पढ़ें- Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई ...