मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: जोत विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत नवीगंज क्षेत्र के ग्राम लालपुर में पिछले 14 दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के लगभग 20 से 25 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। गर्मी और उमस के बीच पिछले दो सप्ताह से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था भी चरमरा गई है। विद्यालय में प्रकाश और पंखे न चलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित टोल-फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराई गई थी। हैरानी की बात यह है कि विभागीय स्तर पर कागजों में शिकायत का निस्त...