मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: मैनपुरी के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्दी मैनपुरी को बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय का तोहफा मिलेगा। सरकार ने मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय बनाने के फैसले को मंजूरी दी है। इसके लिए मैनपुरी ब्लाक के नौनेर गांव में आवाश्यक जमीन का चिह्नांकन कराया गया है। चिह्नित की गई जमीन का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट जारी होते ही विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा नौनेर में ही वृहद गोशाला का निर्माण होगा और एक वाचनालय, ऑडिटोरियम का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की गई थी। इसके लिए पर्यटन मंत्री ने शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा जिसके आधार पर राज्य सरकार से विद्यालय खोले जाने के लिए जमीन की डिमांड की...