मैनपुरी, सितम्बर 9 -- Mainpuri News: कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय पर बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेज व साक्षात्कार के माध्यम से 95 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया। जिन्हें जल्द ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बुधवार को आयोजित रोजगार में जनपद से 167 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में प्रतिभाग करने आई वैष्णो इंटर प्राइजेज द्वारा 4, जी-4 एस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 14, फन फर्स्ट ग्लोबल रिकिलर्स द्वारा 22, पुखराज हैल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 24, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 13, राजेश कॉन्टीनेंटल होटल द्वारा 12 व कृषि जगत सीट प्राइवे लिमिटेड द्वारा 6 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किय...