Mainpuri News: रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखा
मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के निर्देश पर ब्लॉक जागीर के ग्राम कसद में रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 63 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच भी की गई। डेंगू के टेस्ट जिला चिकित्सालय के लिए भेजे गए। वहीं स्वास्थ्य टीम ने ग्राम कसद में संक्रामक व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को साफ-सफाई कराई। ग्रामीणों को दवाओं का वितरण किया गया। लोगों को बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच व उपचार कराने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जनपदीय एपिडेमियोलॉजिस्ट डा. अनिल यादव, रविंद्र सिंह गौर, हरिभान चौहान, डा. सनी कुमार, मनीष, प्रतिभा, अभिषेक, लवी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.