मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर युवक की सिर और मुंह कुचलकर हत्या कर दी गई। धारदार हथियारों से गला भी काटा गया। गश्त के दौरान जीआरपी सिपाही ने लहूलुहान शव देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 36 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। शनिवार की सुबह 9:40 बजे जीआरपी सिपाही धीरेंद्र कुमार रेलवे ट्रैक पर गश्त करने निकले थे। तभी उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक का शव पड़ा देखा। बताया गया है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए युवक का सिर और मुंह कुचला और गला भी काटा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव की पहचा...