Mainpuri News: रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी, लगा लंबा जाम
मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: भोगांव। भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के फाटक में अचानक तकनीकी खराबी आने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। शुक्रवार शाम लगभग पौने छह बजे, शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद जब गेटमैन ने फाटक खोला, तो भोगांव की तरफ का हिस्सा तो खुल गया, लेकिन मैनपुरी की तरफ का फाटक जाम हो गया। इस खराबी के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो विधायकों सहित सैकड़ों राहगीर जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेटमैन और रेलवे स्टाफ की लगभग 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी समस्या को दूर कर फाटक खोला जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ऑनलाइन पोर्टलों पर मामलों की स्थिति रखें अपडेटएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.