Mainpuri News: रूठे बदरा सूखे खेत, धान की रोपाई पिछड़ी
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: जिले में मानसून की रफ्तार थमने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और धान की रोपाई का काम लगातार पिछड़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक जिले में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 20 जुलाई के आसपास मौसम में बदलाव के साथ वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है। बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब सिंचाई के लिए निजी और सरकारी नलकूपों पर निर्भर हैं। हालांकि, किसानों का कहना है कि नलकूपों के लिए निर्धारित सेफरेड बिजली की आपूर्ति केवल छह से सात घंटे ही मिल रही है। जिससे समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है और फसल पर संकट गहराने लगा है। किसान रामदुलारे, रामसवेक, जसकरन आदि का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.