Mainpuri News: राहुल बने युवा रामलीला क्लब किशनी के अध्यक्ष
मैनपुरी, अगस्त 2 -- Mainpuri News: नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को भव्य रामलीला आयोजन को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने इस वर्ष रामलीला के आयोजन को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। रामलीला कमेटी के नए पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए सभासद राहुल गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राघव चौहान के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। चुनाव के बाद उपस्थित लोगों ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष बाहर से आए बेहतरीन कलाकारों के माध्यम से भव्य रामलीला का मंचन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला के आयोजन की तारीखों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.