मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: ग्राम प्रह्लादपुर में आरोपियों द्वारा आम रास्ता को ईंट की दीवार लगाकर बंद कर दिया गया। इसके चलते गांव के आधा दर्जन घरों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने थाना व एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को ग्राम प्रह्लादपुर निवासी बेताल सिंह पुत्र स्वर्गीय लखन सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह पूर्व सैनिक है। उसके घर के बाहर आम रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ आरोपियों द्वारा ईंट की पक्की दीवार लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीण राधेश्याम, करण सिंह, राजेश कुमार, रामबोध, मिथिलेश, सतीश, फूलमती, भवन...