Mainpuri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: शहर के सेंट मेरीज स्कूल एवं केजी सेक्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डेमियन एंथनी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों एवं शिक्षक अजीत शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन संघर्ष और खेल भावना पर विचार व्यक्त किए। विद्यालय में कक्षावार कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वालीबॉल में टाइगर टीम ने रॉयल चैलेंजर को हराकर जीत दर्ज की। वहीं खो-खो में वॉरियर टीम ने रॉयल टाइगर को पराजित किया। कबड्डी में ब्लू टाइम्स ने रेड बुल्स पर विजय हासिल की। केजी सेक्शन में नर्सरी व केजी वन के बच्चों के लिए बलून रेस, केजी टू के लिए पार्टनर रेस और कक्षा एक के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक दीपक दास ने कहा कि खेलों से भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.