मैनपुरी, अगस्त 26 -- Mainpuri News: नगर के मोहल्ला गाड़ीवान ​​स्थित प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के तहत श्री ​शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान महादेव का परिवार हमारे जीवन को एक नई ऊर्जा देता है। जब-जब समाज में कुरीतियां, पाप, दुराचार और भ्रष्टाचार बढ़ा है तब-तक महादेव ने कोई ना कोई रूप धारण करके दुष्टों का संघार किया है। आचार्य ने बताया कि समाज में तारकासुर नामक भयंकर राक्षस का अत्याचार बढ़ा तो भगवान महादेव ने अपने बड़े पुत्र कार्तिकेय को भेजकर त्रिशूल में दिव्य शक्तियां देकर के और समाज को तारकासुर के अत्याचारों से मुक्त करने का काम किया। यह भी पढ़ें- शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, समाज ...