Mainpuri News: रामनगर-किशनी मार्ग पर जानलेवा गड्ढे से परेशानी
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: रामनगर से किशनी को जोड़ने वाला दस किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि जानलेवा गड्ढों को ठीक करने के बजाय महज डस्ट और गिट्टी से भरवा दिया गया है। आगामी सावन में इसी मार्ग से होकर हजारों कांवड़िए गुजरेंगे। उड़ती धूल और गहरे गड्ढों के कारण यहाँ चलना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। इस मार्ग के न बनने से कतरा, मकोया, चांदा, मुर्गियां और सवापुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की आबादी बुरी तरह प्रभावित है। इस दुर्दशा से आक्रोशित शिवराम यादव, रमेश सक्सेना, रामसेवक पाल, मनोज यादव, रामदुलारे यादव, धनंजय चौहान, कुलदीप सक्सेना, विनोद यादव, पंकज यादव, सुनील यादव, सीबू यादव, संदीप यादव, संजय आदि ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.