मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती का खेल लोगों को प्रताड़ित कर रहा है। शिकवा, शिकायतों का कोई असर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर नहीं हो रहा। आपूर्ति के नाम पर मनमानी की जा रही है। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 3 से 4 घंटे बिजली ही मिल रही है। जिससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। बिजली विभाग के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार ने रोस्टर निर्धारित कर रखा है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र में 22 से 24 घंटे, कस्बा क्षेत्र में 20 से 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की आपूर्ति निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: रात्रि में मात्र दो से तीन घंटे मिल रही बिजली, रोष हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो आपूर्ति का बहुत बुरा हाल है। कस्बा और नगर पंच...