मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: शहर से लगे वार्ड शीतला धाम में विकास कार्य तो सभासद द्वारा कराए गए लेकिन अभी भी वार्ड के रमईहार में कुछ कच्ची गलियां निर्माण कार्य की बाट जोह रहीं हैं। गलियों मे बारिश के समय आवागमन ठप्प हो जाता है। तीनों गलियां कच्ची है। बारिश में वहां दलदल हो जाता है। इसके अलावा स्कूल की पास वाली गली में नाली का निर्माण तो हो गया है, लेकिन सड़क का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। जिससे वहां हर समय बरसात का पानी भरा रहता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही बाकी बची सड़कों को भी सीसी निर्माण कराया जाए। ग्राम रमईहार में रोशनी के लिए 40 पोलों पर नई लाइटें लगाई गई थी, लेकिन अभी वार्ड में 100 लाइटों की जरूरत है। नगरपालिका द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन नहीं कराया जा र...