Mainpuri News: युवक से की मारपीट, नदी के किनारे छोड़ा
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: घिरोर। थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी एक युवक को गांव का ही एक युवक बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि शराब पिलाने के बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और बेहोशी की हालत में नदी किनारे छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी सामले पुत्र मिजाजी लाल ने तहरीर में पुलिस को बताया कि गांव निवासी आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ग्राम बादशाहपुर ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। जिसके बाद आरोपी उसे ग्राम अल्लापुर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में नदी के किनारे छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने सामले को नदी किनारे पड़ा देखा तो जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना लेकर पहुंचे। जहां से चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.