मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- Mainpuri News: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला से युवक ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ घटना का अभियोग दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि आश्रम रोड स्थित राधारानी साड़ी सेंटर के संचालक अभिषेक शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला निवासी बिजली घर के सामने गोला बाजार से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद अभिषेक उसके घर आने लगा। कुछ दिन बाद उसने अभिषेक से बातचीत बंद कर दी तो वह परेशान करने लगा। दो अक्तूबर को शाम 3 बजे वह उसके कमरे पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा, गाली-गलौज की और उसके दो बच्चों के सामने उसे मारने की धमकी दी। मारपीट से वह घायल हो गई। आरोपी उससे सोने-चांदी के आभूषण ले गया और उन्हें बेच दिया। उसका ...