Mainpuri News: युवक ने नाबालिग बालक के साथ किया अनैतिक कृत्य
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित प्रजापति कालोनी में 10 वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने सुनसान स्थान पर कुकृत्य किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में लीला का मंचन देखने गया था। शाम के समय लौटते समय रामलीला मैदान स्थित अग्निहोत्री मील के पीछे निवासी विकास मिश्रा पुत्र श्यामसुंदर मिश्रा ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ कुकृत्य किया। घटना से पुत्र भयभीत है। पूछताछ करने पर पुत्र ने मामले की जानकारी दी। पिता ने मामला दर्ज कराकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.